भिवानी : भाजपाइयों ने बुधवार को भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं निगरानी समिति चेयरमैन धीरज सैनी ने कहा कि बाबा साहेब महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ ,समाज सुधारक ,महान शिक्षाविद, प्रभावशाली वक्ता, योग्य प्रशासक और कुशल राजनेता थे। उनके व्यक्तित्व में मानवता के प्रति प्रेम तथा अन्याय, असमानता और शोषण के विरूद्ध संघर्ष करने की अदभुत क्षमता थी। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष एक मिसाल बना रहेगा
उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया. भारत रत्न बाबासाहेब अम्बेडकर जी ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया. बाबासाहेब का विराट जीवन व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है. उन्हें कोटिशः नमन.आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें. ‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा.’ इस अवसर पर दीपक तंवर , रमेश चौधरी , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
