फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव के आदेशनुसार बढ़ते हुए कोविड-19 के केस की रोकथाम के लिए आज ओल्ड फ़रीदाबाद चौक पर जागरूकता की गई फ़रीदाबाद में दिन प्रतिदिन कोविड -19 के केशों में बढ़ोतरी हो रही है हर चौराहे पर पुलिस द्वारा मास्क के चालान भी काटे जा रहें हैं वाहन चालक पुलिस को देखकर तो मास्क लगाते है बाद में हटा देते हैं यहाँ ट्रैफ़िक पुलिस एसआई जय भगवान ने ऑटो वालों को चेतावनी दी के बिना मास्क की सवारियाँ ने बिठाए व ड्राइवर सीट पर भी सवारी ना बिठाए ऑटो को बीच सड़क पर ना रोके
ना शौक ना मजबूरी
मास्क पहनना है जरूरी
सरकार द्वारा दी गाइडलाईन का पालन करें ज़िला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग करें इस अभियान में मेट्रो थाना एसएचओ मदन गोपाल ट्रैफ़िक पुलिस फ़रीदाबाद सब इन्स्पेक्टर जय भगवान , मनोज , एचजीएच सीता राम , जय भगवान , जितेंद्र, हेड कोंस्टेबल शिव दत्त, रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन से देवेन्द्र सिंह, बिज़ेंद्र सैनी, विवेक चंडोक व अन्य लोग मौजूद रहें
