फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बुधवार को शहर के अंबेडकर चौक पर डॉ.भीमराव अंबेडकर के 130 वें जन्मोत्सव पर पहले मूर्ति पर पहले माल्यार्पण किया ,उसके बाद शहीद गुलाब सिंह सैनी भवन आदर्श नगर में लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि जब तक इस धरती पर मानव जीवन रहेगा ,तब तक बाबा भीमराव अंबेडकर जी का नाम रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर किसी विशेष समुदाय से नही है बल्कि वो 36 बिरादरी के लिए पूजनीय है। उन्होंने कहा कि आज सभी कार्य संविधान के अनुसार निर्धारित होते हैं। उसी संविधान को बनाने के लिए डॉक्टर साहिब ने संघर्ष किया और संविधान निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण कर उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया था। डॉ साहेब ने अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के जीवन को सुधारने के लिए कार्य किये। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अंतिम व्यक्ति के विकास की बात करती है। मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि आज शिक्षा के बलबूते पर बड़ी-बड़ी नौकरियों में गरीबो के बच्चों का चयन हो रहा है, ये मोदी और मनोहर के राज में ही संभव हो पाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में काम कर रहे प्रवासी ओर मजदूर लोग किसी के बहकावे में ना आये सरकार का मकसद लॉक डाउन लगाने का नही है। इस मौके पर पार्षद उमा सैनी, पार्षद दीपक यादव, पार्षद हरप्रसाद गौड, टिपरचंद शर्मा, भवानी प्रसाद, बुद्धा सैनी, योगेश शर्मा, महावीर सैनी,योगेश शर्मा, गजेंद्र वैष्णव, कैलाश वशिष्ठ, लखन बैनीवाल, संजीव बैसला ,दर्शन ठाकुर,टेकचन्द, खेमचंद, सुषमा यादव,रविन्द्र सहित कालोनी के लोग ओर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
