फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इससे पहले भी बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का कॉलेज देकर बेटियों का सम्मान बढ़ाया है। ठीक उसी तरह, अब यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शुरू होने से सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्थानीय विधायक तथा राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री मूलचंद शर्मा के अथक प्रयासों से हलके में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्लभगढ़ हलके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार का खजाना खुला हुआ है। उन्होंने मंच से जानकारी देते हुए बताया कि इस इमारत को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाया गया है। इसके निर्माण पर लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आई है।
उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेज, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल आपूर्ति, सडक़ निर्माण, आरएमसी रोड, बिजली की सुचारू व्यवस्था, गन्दे पानी की निकासी के लिए आधुनिक तकनीक से बनी सीवरेज लाइनों और पार्कों सहित कई तरह के विकास कार्य हुए हैं और कुछ कार्य प्रगति पर हैं
चंडीगढ़, 15 अप्रैल- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि उपभोक्ताओं में हैफेड के उत्पादों की बढ़ती मांग के मदेनजर राज्य में हैफेड के आउटलेटस में बिक्री बढ़ रही है। गत 12 अप्रैल व 13 अप्रैल को 10 लाख रूपए प्रतिदिन हिसाब से हैफेड उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर अक्तुबर, 2020 से दिसंबर, 2020 तक औसतन 3.71 लाख रूपए प्रतिदिन की बिक्री दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न रणनीतिक कदमों के तहत हैफेड के आउटलेट में बिक्री की बढ़त दर्ज की गई है। इन उठाए गए कदमों के अंतर्गत उत्पादों की श्रृंखला को बढाया गया है और नए उत्पादों की शुरूआत भी की गई है जिनमें दालें, बाजरा और ज्वार के बिस्कुट, पोहा, व्हीट ब्रान, गुड़ इत्यादि शामिल हैं । इसके अलावा, राज्य में हैफेड के आउटलेटस को कम्प्यूटरीकृत किया गया है और इन आउटलेटस में ई-बिलिंग, पीओएस की सुविधा दी गई ताकि उपभोक्ता किराना खाद्य उत्पादों को आसानी से खरीदने में सक्षम रहें।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि हैफेड आउटलेट अब 10 घंटे रोजाना सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक खुले रहते हैं। जहां पर व्यापक श्रेणी के अच्छे उत्पादों की खरीद के लिए ग्राहकों को अवसर प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा छोटे आउटलेट की बिक्री की मात्रा में वृद्धि से प्रेरित, हैफेड ने लगभग 1000 वर्ग फीट क्षेत्र के ‘हैफेड बाजार’ नामक सेल आउटलेट खोलने का फैसला किया है और राज्य में सभी जिला मुख्यालयों पर कम से कम एक ‘हैफेड बाजार’ खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘हैफेड बाजार’ का इंटीरियर डिजाइन और एम्बीयंस आधुनिक आकर्षक होगा।
चंडीगढ़, 15 अप्रैल- अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में तथा 27 अप्रैल से 4 मई 2021 तक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम सोनीपत में किया जाएगा। ये दोनों प्रतियोगिताएं महिला व पुरूष वर्ग में होंगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीमों का ट्रॉयल 16 अप्रैल को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में तथा हॉकी प्रतियोगिता की टीम के लिए सोनीपत में ट्रॉयल किया जाएगा।
