फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिले में लगातार बनी हुई तेज धूप के चलते शहरवासियों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर ही बना हुआ है। इसमें कमी नहीं होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं दोपहर के समय तेज धूप के चलते गर्म हवाएं चलने की वजह से भी गर्मी बनी हुई है। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में हल्की कमी रही। मौसम विभाग के संभावित तापमान के मुताबिक आने वाले दिनों में हल्की राहत मिलने की उम्मीद जरूर है।
लगातार 39 डिग्री पर बना हुआ है तापमान
शहर के अधिकतम तापमान पर गौर करें ये पिछले कई दिनों से लगातार 39 डिग्री सेल्सियस पर ही बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में ही इसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतमम तापमान को देखें तो इसमें लगातार हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। जिला फरीदाबाद में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 न्यूनतम तापमान पर ही बना रहा। जबकि नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। इसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है। जिले संभावित तापमान पर नजर डालें तो आने वाले दिनों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसकी वजह से आने वाले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से हल्की राहत जरूर मिल सकती है।
आने वाले दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 अप्रैल 37 डिग्री 23 डिग्री
17 अप्रैल 35 डिग्री 23 डिग्री
18 अप्रैल 35 डिग्री 20 डिग्री
19 अप्रैल 37 डिग्री 21 डिग्री
पिछले कुछ दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 अप्रैल 39 डिग्री 23 डिग्री
14 अप्रैल 40 डिग्री 23 डिग्री
13 अप्रैल 39 डिग्री 21 डिग्री
12 अप्रैल 38 डिग्री 22 डिग्री
11 अप्रैल 37 डिग्री 20 डिग्री
