हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चल रहे एजेएल लैंड अलॉटमेंट स्कैम मामले में आज फैसला आ सकता है। वहीं आपको बता दें कि वीरवार को सीबीआई कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो गई थी। जिसके बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है जो आज सुनाया जाएगा। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में सभी पक्षों की बहस खत्म हो गई, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। गुरुवार को हुड्डा खुद कोर्ट में पेश हुए थे।
हुड्डा पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले अखबार के ग्रुप एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को पंचकूला सेक्टर-6 में करोड़ों का प्लॉट सस्ते रेट पर अलॉट कर दिया था। इस केस में कांग्रेस के सीनियर लीडर मोतीलाल वोहरा भी आरोपी थे, लेकिन 21 दिसंबर 2020 को उनका निधन हो गया। अब हुड्डा और कंपनी ही इस केस में आरोपी हैं।
ये है मामला- सीबीआई के सरकारी वकील कंवर पाल सिंह ने कोर्ट में बहस करते हुए कहा कि हुड्डा ने 2005 में पंचकूला के सेक्टर-6 का एक प्लॉट 59 लाख रुपए में अलॉट कर दिया था जबकि उस समय प्लॉट की वैल्यू लगभग 65 करोड़ रुपए थी। उन्होंने कहा कि हुड्डा के पास अलॉटमेंट की पावर भी नहीं थी, फिर भी उन्होंने कंपनी को फायदा पहुंचा और उसे 1982 के रेट पर प्लॉट अलॉट कर दिया था।
News Source from: yuvaharyana
