Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कब समझेगी सरकार किसानों का दर्द : दीपेन्द्र हुड्डा

कब समझेगी सरकार किसानों का दर्द : दीपेन्द्र हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24April 17, 2021No Comments2 Mins Read

राज्य सभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज भिवानी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान वो प्रेम नगर के किसान धरने पर पहुंचे और धरने पर बैठे किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मानवता के लिए किसानों से आंदोलन समाप्त करने को कह रही है। जबकि, सरकार को ऐसे संकटकाल में भी अपना घर-परिवार छोड़ आंदोलन कर रहे किसानों का दर्द समझना चाहिए। पिछले करीब पांच महीनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे हैं और इस दौरान 300 से भी ज्यादा किसानों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी लेकिन ये सरकार टस से मस नहीं हुई और उसने जरा भी मानवता नहीं दिखाई।

उन्होंने जब आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि और परिवारों को नौकरी व आर्थिक मदद देने की मांग उठाई तो किसान परिवारों को आर्थिक सहायता या नौकरी तो दूर, ये सरकार शहीदों को श्रद्धाजंलि तक देने के लिए तैयार नहीं हुई। दीपेन्द्र हुड्डा ने सवाल किया कि आखिर सरकार किसानों का दर्द कब समझेगी? ऐसा लगता है ये सरकार पूरी तरह से संवेदनाशून्य हो चुकी है। उन्होंने सरकार से फिर आग्रह किया कि मानवता के लिए वो अपनी जिद छोड़े और किसानों की माँग स्वीकार कर उन्हें घर लौटा दे।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज पूर्व सीपीएस राम किशन फौजी की माताजी को श्रद्धांजलि देने बवानी खेड़ा हलके में उनके गाँव सिपर स्थित आवास पर पहुंचे और परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने प्रदेश में कोरोना से बिगड़ते हालातों को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को समय रहते बाकी प्रदेशों की स्थिति को देखते हुए सबक लेना चाहिए। क्योंकि कोरोना का नया वेरियेंट बेहद खतरनाक है और काफी तेजी से फैल रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में महामारी विकराल रूप धारण करती जा रही है।

देश के कोने-कोने में हर रोज सैंकड़ों लोग जान गंवाते जा रहे हैं। यदि सरकार नही जागी और तत्काल जिलों में हॉस्पिटल में बेड्स की संख्या बढाने ICU बेड्स की संख्या बढ़ाने, ऑक्सीजन व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जैसे इंतजाम युद्ध स्तर पर नही किए तो इसके दुष्परिणाम पूरे प्रदेश को भुगतने पड़ेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, ठाकुर लाल सिंह, सदीप तंवर, राजबीर फाटिया, प्रदीप गुलिया, अभिजीत लाल सिंह, धीरज सिंह सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 When will the government understand the pain of farmers: Deependra Hooda
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.