फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पर नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे. कैंप में बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट की प्रेजिडेंट सुषमा यादव ने लोगों को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा मास्क वितरण भी किया गया
सुषमा यादव ने कहा कि महामारी के दौरान मात्र वैक्सीन ही लोगों को जीवन का आधार नजर आ रही है। इसलिए में सभी से अनुरोध है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाएं क्यूंकि वैक्सीन ही आपको संक्रमण से बचेगी. ट्रस्ट की प्रेजिडेंट सुषमा यादव ने कहा की स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक हाथों को साबुन से धोना चाहिए। अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्यू पेपर से ढंककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने ट्रस्ट और सुषमा यादव के प्रयासों को सराहा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की.
