Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पलवल में आज बाजार बंद रहेगा, कोविड की चेन तोड़ने के लिए

पलवल में आज बाजार बंद रहेगा, कोविड की चेन तोड़ने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2021No Comments3 Mins Read

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे से जिला भी प्रभावित हुआ है। एक तरफ जहां प्रशासन लोगों से नियम पालन की अपील कर रहा है, वहीं, कोविड की चेन को तोड़ने के लिए शहर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद करने का फैसला लिया है। सभी ट्रेड यूनियनों के फैसले को व्यापारियों ने ऐच्छिक लॉकडाउन का नाम दिया है। जिले के सभी व्यापारियों ने फैसला लिया है कि वह खुद भी मास्क पहनेंगे और बिना मास्क के ग्राहकों को सामान नहीं देंगे। कोरोना के नियमों का कठोरता से पालन करेंगे। उनका कहना है कि बेशक कोरोना में लगे लॉकडाउन ने उनकी आर्थिक हालात कमजोर की है, लेकिन उसके बावजूद सभी दुकानदार इस लड़ाई में सहयोग करेंगे। इसको लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, शहरी प्रधान विनोद जैन, महासचिव यशपाल आर्य, कोषाअध्य्क्ष सतीश सिंगला, प्रदेश कार्यकारिणी दिनेश वर्मा, व नारायण सिंह सैनी आदि पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को भी सूचित किया है।

ग्राहकों से बाजार में न आने का आह्वान

महामारी से निपटने के लिए व्यापारी पूरा सहयोग देंगे। रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे भी एक दिन के लिए बाजार न आएं। व्यापारियों ने कहा कि वह प्रशासन के साथ हर सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपील की है कि लोग घरों के अंदर ही रविवार बिताएं। कोरोना वायरस को लेकर सभी सतर्कता बरतें कोई अफवाह न फैलाएं। यह एकजुट होने का समय है। व्यापारी प्रशासन का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसलिए रविवार को जिले में बाजार बंद रहेंगे। लोग घरों के अंदर ही रविवार बिताएं। कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीद बनें।

-प्रवीण गर्ग, संगठन मंत्री, हरियाण प्रदेश व्यापार मंडल

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने अपील की है कि सभी लोग रविवार को परिवार हित, राष्ट्रहित और स्वयं के हित में घर पर रहें। आपात स्थिति में ही घरों से बाहर निकले। लोग तभी घर से निकले जब उन्हें बहुत जरूरी काम हो । कोशिश करें कि वह घर से बाहर न निकले। दुकानदार भी आवश्यक चीजों के लिए ही दुकानें खोलें। अगर जरूरी न हो तो दुकानदार भी दुकानें बंद करके घर रहे, जागरुकता फैलाए और सावधानी बरते। उन्होंने कहा की रविवार को बाजार बदं का फैसला सभी की भलाई के लिए है वहीं, व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा है कि हम जब भी धर से बाहर निकले अपने मुंह को ढककर निकलें और दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करें।

faridabadnews faridabadnews24 to break the chain of Kovid Today the market will remain closed in Palwal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.