Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मनोहर लाल सरकार : खुद सावधानी रखकर कोरोना को हराइए

मनोहर लाल सरकार : खुद सावधानी रखकर कोरोना को हराइए

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2021No Comments2 Mins Read

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को कोरोना को हराने का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि स्वयं की सावधानी से ही कोरोना को हराया जा सकता है। कोरोना से हारना नहीं बल्कि उसे हराने के लिए सावधानियां बरतनी होंगी। अनिवार्य रूप से मास्क पहनाना होगा तो शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से भी बचना होगा। प्रदेश के सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं पूरी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया है।

वित्त एवं राजस्व तथा आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को 42 पेज की एडवाइजरी जारी की। पैदल चलते समय भी मास्क पहनें। भीड़ में जाने से बचें। सार्वजनिक स्थलों बाजार, सिनेमाघर, पर्यटन स्थल, सब्जी मंडी में भीड़ से बचाव रखें। नाइट कफ्र्यू का पूरी तरह पालन किया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजनों से परहेज किया जाए। रात्रि के कार्यक्रम दिन में आयोजित करें। हरियाणा में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे के बीच सभी गैर जरूरी गतिविधियों पर प्रतिबंध होगा। उपायुक्त ‘कोरोना कर्फ्यू’ के क्रियान्वयन के लिए धारा 144 लागू कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को हरियाणा की बात कार्यक्रम के तहत प्रदेश की जनता से इंटरनेट मीडिया के जरिये जुड़े। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का एक वर्ष पूरा हो चुका है। शुरूआती दौर में कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए लाकडाउन लगाया गया था। मगर अब स्वयं की सावधानी से कोरोना को हराया जा सकता है। मध्य में कोरोना की रफ्तार पूरी तरह धीमी हो गई थी और ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना अब समाप्ति की ओर है, लेकिन मार्च माह में एकाएक फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्थिति में पहुंच रही है, जो चिंता का विषय है। एनसीआर सहित जीटी रोड बेल्ट में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला जरूर किया है, लेकिन पाबंदियां बढ़ाने के साथ सावधानियां बरतनी होंगी। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।

news source from : oneindia

faridabadnews faridabadnews24 Manohar Lal Sarkar: Defeat Corona with caution
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.