Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा के सीएम का लक्ष्य, 2022 तक हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का

हरियाणा के सीएम का लक्ष्य, 2022 तक हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2021No Comments2 Mins Read

शहर रानियां व गांव केहरवाला मे भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा प्रतिभा वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से ग्राम कार्य योजना पर आधारित फेसिलिटेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए उपमंडल अभियंता कालूराम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जहां पूरे भारतवर्ष में हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य 2024 तक करना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पूरे प्रदेशवासियों को 2022 तक हर घर नल से निर्धारित गुणवत्ता वाला पर्याप्त मात्रा में जल पहुंचाने का लक्ष्य रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत केवल घरों में जलापूर्ति करना ही नहीं है, जल स्त्रोतों की देखभाल व रखरखाव तथा गंदे पानी की निकासी का प्रबंधन भी किया जाएगा।

प्रशिक्षण दौरान खंड संसाधन संयोजक डा. बलदेव राज ने कहा कि ग्रामीण समुदाय द्वारा आवश्यकता के आधार पर विभाग की सहायता से ग्राम कार्य योजना का निर्माण किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभा वूमेन वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बिमला सिवर ने बताया कि सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक गांव की जलापूर्ति पूरे तौर पर पंचायतों व ग्राम जल सीवरेज समितियों को हस्तांतरित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास केवल पीने का एक फीसद से भी कम पानी रह गया है यदि हमने इसको नहीं संभाला तो हमारी आने वाली पीढि़यां पीने वाले पानी के लिए तरसेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम दौरान कम्युनिटी मोबिलाइजर कांता, सुमन देवी व जयवीर उपस्थित रहे।

 

news source from : oneindia

 

faridabadnews faridabadnews24 Haryana's CM aims to provide clean water from tap to every house by 2022
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.