फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के परिवहन मंत्री पं मूलचन्द शर्मा ने हुड्डा मार्केट सेक्टर 2 में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया हवन के साथ किया उद्धघाटन ब्रेकिंग बल्लबगढ़ सेक्टर 2 स्थित हुडा मार्किट स्थित पुलिस चौकी का नया भवन बन कर तैयार हो गया है हरियाणा के परिवहन मंत्री पं मूलचन्द शर्मा ने चौकी के नए भवन के उद्घाटन मौके पर चौकी का निरीक्षण करने के उपरांत कहा सेक्टर 2 के लोगो की सुरक्षा के लिए इस चौकी को बनवाया गया है। चौकी के नजदीक महिला कॉलेज भी बन रहा है।
मार्केट इसके नजदीक लगता है इसलिए इस चौकी का बनना जरूरी था। इस मौके पर चौकी प्रभारी और सिपाहियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हरियाणा के परिवहन मंत्री पं मूलचन्द शर्मा ने पहले हवन किया उसके बाद फीता काटकर भवन का उद्घाघटन किया। इस मौके पर एसीपी जयवीर राठी भी मौजूद रहे। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सेक्टर 2 वीटा मिल्क प्लांट रोड बूस्टिंग स्टेशन पर एक नये ट्यूबेल के कार्य का भी शुभारंभ किया कहा पानी की शहर में नही रहेगी कमी, इसके अलावा परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने तिगांव रोड सेक्टर तीन स्थित डिस्पोजल का भी दौरा किया
