हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वहीं रेलवे ने भी कोरोना पर रोक लगाने के लिए लोगों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। रेलवे ने नौ साल बाद अपना पूराना नियम अब एक बार फिर लागू कर दिया है। रेलवे ने नियम लागू करते हुए बताया है कि अगर कोई स्टेशन परिसर में थूकता है तो उस पर 500 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं इन दिनों हरियाणा में संक्रमण पीक प्वाइंट पर है। लेकिन लोग इस बात की अनदेखी कर स्टेशन पर बिना मास्क नजर आ रहे हैं। वहीं लोग कोरोना गाइडलाइन्स को भी ताक में रख नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।जो लोगों पर भारी पड़ रहा है। क्योंकि देश और प्रदेश में कोरोना अपने पूरे पैर पसार चुका है। जिस कारण मौत का भी आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नौ साल पुराना इंडियन रेलवेज (पेनाल्टीज फार एक्टिविटीज अफेक्टिंग क्लीनलिनेस ऐट रेलवे प्रेमिसेज) रूल्स, 2012 के तहत रेल परिसर में थूकते हुए पाए जाने पर भी जुर्माने लिया जाएगा। शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए अब रेलवे परिसर में थूकने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। इसके तहत रेलवे स्टेशन परिसर में थूकना, कचरा फेंकना, नहाना, बर्तन या कपड़े धोना, डिब्बे में कोई पोस्टर चिपकाने पर मनाही है। इन सभी नियमों की अनदेखी करने पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
news source from : yuvaharyana
