दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर बेकाबू होती जा रही है. पिछले 24 घंटे में करीब 24 हजार नए केस सामने आए हैं जो पिछले साल के पीक का करीब-करीब तीन गुना है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी हो गई है, आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की संख्या भी तेजी से घट रही है. केजरीवाल ने दवाओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, ‘जो लोग दवाओं की जमाखोरी या कालाबाजारी करते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं

news source from : AJTAK
