फरीदाबाद : कोरोना महामारी के दौरान इस समय पुलिस कोरोना गाइड लाइंस का सख्ती से पालन करा रही है। जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके चालान भी काट रही है। इसके विपरीत पुलिस का दूसरा पहलू भी इस समय दिखाई दे रहा है। वह ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा भी कर रही है।
स्लम एरिया में रहने वाले उन जरूरतमंदों को मास्क बांट रही है जो इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सेक्टर 7 पुलिस थाना, सेक्टर 11 पुलिस चौकी व सेक्टर 8 पुलिस चौकी की टीमों ने संयुक्त रूप से सेक्टर 7 की स्लम बस्ती में जाकर मास्क खरीदने में असमर्थ लोगों को 3 दिन में करीब 5000 मास्क वितरित किए।
