मौसम पूर्वानुमान (18 अप्रैल से 24 अप्रैल) पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में आज 20 अप्रैल देर रात्रि से फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे राज्य के उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21अप्रैल को बादलवाई रहने, बीच बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने परन्तु 22 अप्रैल से मौसम खुश्क व गर्म संभावित।
मौसम आधारित कृषि सलाह:-
1. मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए खेतों की नमी को सरंक्षित करे व नरमा कपास की बिजाई 2-3 दिन रोक ले।
2. गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे।
3. गेहूं की कटी हुई फसल के बंडल अच्छी प्रकार से बांधे ताकि तेज हवाएं चलने से उड़ न सके।
4. गेहूं , सरसों व अन्य फसलों को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि का प्रबंध अपने साथ अवश्य रखे।
5. तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए गेहुं व सरसों की तूड़ी/भूसा आदि को अवश्य ढके व सुरक्षित स्थानों पर रखे।
News Source from : yuvaharyana
