कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के मकसद से दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद दरियागंज की एक सब्जी मंडी में आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं।
आपको बता दें कि सोमवार रात 10:00 बजे से लागू बंदिशें अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेंगी। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। वहीं, शादियों के लिए ई-पास जारी होंगे। इसका फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में लिया गया।
news source from : amarujala
