फरीदाबाद : आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। लेकिन विडम्बना तो देखिए नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है, उक्त विचार प्रकट करते हुए “उड़ान” सेवा ट्रस्ट की संस्थापक उषा रानी ने कहा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलों, आय, संपत्ति और दूसरे वस्तुओं की उपलब्धता से है, इन सुविधाओं को पाकर ही वह अपने सामाजिक स्तर को ऊँचा कर सकती हैं। इसके लिए ही ट्रस्ट काफी समय से फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में 3125/सेक्टर-3 में निःशुल्क महिला प्रक्षिशण केंद्र चला रहा है, जिसमें सिलाई व ब्यूटी पार्लर का कोर्स फ्री में कराया जाता है. उषा रानी ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र को चलाने में संस्थापक व उनकी सहयोगी मंजू का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है. आज सभी विशेष रूप से केंद्र पर उपस्थित रहे. उड़ान सेवा ट्रस्ट की संस्थापक व उनकी सहयोगी मंजू ने सीखने वाले बच्चों प्रियंका, महक, ज्योति, पूजा, रेखा, अंजलि, ईशु, रिधि, बबिता, अंजलि नागर, नंदिनी, सोनाली, दीपिका, गीतिका, मंजू जोशी व अन्य का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर अध्यापिका गीता जी भी मौजूद रहीं। उषा रानी ने कहा कि बच्चों में सीखने का जोश है और वे नियमित रूप से सीखने आते है। इस निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र के लिए सभी ने उषा रानी का धन्यवाद किया और कहा कि इससे बच्चे आत्मनिर्भर बन रहे हैं. हम सबको मिलकर इनका उत्साह बढ़ाना चाहिए।

