टिकरी बाॅर्डर पर पंडाल में पिछले 15 दिन से किसानों की संख्या 200 से 300 के बीच में थी, लेकिन मंगलवार सुबह पंजाब से बहादुरगढ़ करीब दो से तीन हजार बुजुर्ग किसान पहुंच गए। वहीं, 3 दिनों में 5 हजार और किसानों के आने की घोषणा की गई है। इससे पंउाल ठसाठस भर गया।
ऐसे में किसानों की बढ़ती संख्या के सामने मुट्ठी भर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैसे कोरोना टेस्ट करवाएगी। इसे लेकर संकट पैदा हो गया है। जबकि सरकार ने सभी किसानों का कोरोना टेस्ट कराने व वैक्सीन लगाने को कहा है। दूसरी तरफ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों और किसान आंदोलन को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
अपना और शहरवासियों का ध्यान रखने के लिए समझाया
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि किसान बड़ी संख्या में बैठे हैं। उनका कोविड का टीका लगाने व टेस्ट करने का फैसला किया है। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि 4 हजार किसान वापस आ गए हैं व आने वाले कुछ दिनों में हजारों की संख्या में किसान टिकरी बाॅर्डर पहुंचेंगे।
news source from : dainikbhaskar
