हरियाणा में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा में कल से गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया है। स्कूलों में कल से लेकर 31 मई तक की छुट्टियां कर दी है।
हरियाणा शिक्षा मंत्री ने इस बारे में बताया कि स्कूलों में कोरोना महामारी की चपेट में बच्चे और अध्यापक आ रहे थे। जिनकी सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया था। वहीं कोरोना महामारी बढ़ने के कारण बच्चों की सुरक्षा के लिए एडवांस छुट्टियां कर दी है। वहीं छुट्टियां बढ़ाने को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगे की स्थिती के अनुसार फैसला लिया जाएगा की छुट्टियां बढ़ेगी या नहीं। वहीं शिक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर कहा कि अभी तक फैसला नहीं हुआ है। लेकिन परीक्षा होगी।
news source from : yuvaharyana
