हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा सरकार ने शीतला माता मंदिर में धार्मिक गतिविधियां बंद करने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने अपने आदेश वापस लेकर नए आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें मंदिरों को पूर्ण रूप से खोलने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण एक ओर जहां दिल्ली सहित राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, लेकिन हरियाणा सरककार धार्मिक गतिविधियां बंद करने के पक्ष में नहीं है। गुड़गांव के शीतला माता मंदिर व पंचकूला के मंशा देवी मंदिर के मेले को सरकार ने दोबारा शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह सुबह सरकार ने शीतला माता मंदिर चैत्र मेला को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। यह सूचना तेजी से फैल गई। मन्दिर व मेला तत्काल बन्द करा दिया गया। मगर, कुछ ही देर बाद सरकार ने फैसला बदलते हुए इन दोनों मंदिरों में मेला चालू रखने के आदेश जारी कर दिया। हालांकि इस असमंजस के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार को कम हो गई। नवरात्र के दौरान पिछले आठ दिन में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालु शीतलामाता मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
