फरीदाबाद : रामनवमी पर बुधवार को सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। प्रातकालीन आरती के दौरान मां सिद्धिदात्री की पूजा और हवन यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री से मन की मुरादें मांगीं। नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।
काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मां सिद्धिदात्री की पूजा की। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि शक्ति की सर्वोच्च देवी मां आदि-पराशक्ति, भगवान शिव के बाएं आधे भाग से सिद्धिदात्री के रूप में प्रकट हुईं। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करती हैं।
