फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सोमवार को 20 कोविड पॉजिटिव अस्पताल में भर्ती थे जबकि बुधवार को 30 कोविड पॉजिटिव भर्ती हैं। एक दिन में 10 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोरोना मरीजों को तुरंत उपचार के लिए तीन मोबाइल वैन लगी है। कोरोना की संभावनाओं के चलते अभी तक करीब एक लाख 80 हजार लोगों के सेंपलों की जांच की गई है। जिला में 80 हजार व्यक्ति कोरोना पाजिटिव लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 39 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना एक्टिव केसों की संख्या बढ सकती है क्योंकि अभी तक 4837 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डाक्टर ब्रहमदीप ने बताया कि जिले में वैक्सीनेसन और सेंपलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोरोना के संदेह में एक लाख 79 हजार लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना की लहर जारी है। अपने को बचाने के लिए अहतियात बरतें और सभी वैक्सीन लगवाएं। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर सचिन गुप्ता ने कहा कि कोरोना पीडित व्यक्ति से बच्चों को दूर और बचा कर रखें। कोरोना के सिप्टम्स बच्चों में भी पाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा सैनेटाइज करें और गर्म पानी इस्तेमाल करें।
कोट्स
जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना सेंपल लिए जा रहे हैं। जिला के अंदर 70 से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अभी तक एक लाख 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
