मुंबई : भारत के मार्शल आर्ट एक्सपर्ट यजनेश शेट्टी के 18 वर्षीय बेटे त्रिशान शेट्टी ने ‘मार्शल आर्ट’ के क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल किया हैं। पिछले दिनों उन्हें अमेरिका के ‘एम्प्टी हैंड कॉम्बेट एलएलसी ‘द्वारा ‘इंटरनेशनल जूम टूर्नामेंट’में प्रथम पुरस्कार तथा ‘श्री लंकन ट्रेडिशनल इन डिगेनोस मार्शल आर्ट एसोसिएशन’द्वारा ‘ बेस्ट हैंड टू हैंड टेकनीक परफ़ॉर्मर’ का अवार्ड मिला। त्रिशान ‘फ़्यूगो टूरमेंटो सॉसर स्कूल’की तरफ से फुटबॉल मैच व टूर्नामेंट खेलते है। अभी उन्होंने ऑनलाइन देश व विदेश के लोगो को मार्शल आर्ट की टिप्स व ट्रेनिंग देना शुरू किया है।
अपने अवार्ड व ऑनलाइन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के बारे में त्रिशान शेट्टी कहते है,” मैं दोंनो मार्शल संस्थाओं को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने ने मुझे यह सम्मान दिया। यह मेरे पिता जी की वजह से संभव हो पाया है, जिन्होंने ने मुझे बचपन से ट्रेनिंग दी। जिस तरह उन्होंने ने देश विदेश में ‘मार्शल आर्ट’को पहुँचाया, मैं भी उसी तरह और उससे ज्यादा अच्छी तरह इसे देश-विदेश में पहुँचाना चाहता हूँ। जिसकी शुरुआत अभी कॅरोना की वजह से ऑनलाइन शुरू किया है। जिसको युवा वर्ग काफी पसंद कर रहे हैं। “
