Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली : मैक्स-गंगाराम अस्पताल में अंतिम वक्त में पहुंची सप्लाई, ऑक्सीजन संकट बरकरार

दिल्ली : मैक्स-गंगाराम अस्पताल में अंतिम वक्त में पहुंची सप्लाई, ऑक्सीजन संकट बरकरार

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2021No Comments2 Mins Read

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रही है. कई अस्पतालों में कुछ घंटों का ऑक्सीजन स्टॉक है, जबकि कुछ जगह पर अंतिम वक्त में ऑक्सीजन पहुंचा है दिल्ली के कई अस्पतालों द्वारा सरकार के सामने जल्द से जल्द ऑक्सीजन पहुंचाने की गुहार लगाई जा रही है

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल का कहना है कि पिछले 24 घंटे में उनके अस्पताल में 25 गंभीर मरीजों की मौत हो गई है. हमारे पास कुछ घंटों का ऑक्सीजन बचा है. वेंटिलेटर भी सही काम नहीं कर रहे हैं. हमें तुरंत एयरलिफ्ट की मदद से ऑक्सीजन चाहिए, क्योंकि अन्य 60 मरीजों की जान खतरे में हैं. सुबह करीब दस बजे गंगाराम अस्पताल को भी ऑक्सीजन की सप्लाई मिल गई

 

मैक्स ने की थी ऑक्सीजन की किल्लत की शिकायत
दिल्ली के ही मैक्स अस्पताल द्वारा शुक्रवार सुबह ही ट्वीट कर जानकारी दी गई कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है. ट्वीट में कहा गया कि मैक्स स्मार्ट अस्पताल, मैक्स अस्पताल साकेत में कुछ घंटों का ऑक्सीजन बचा है, ऐसे में तुरंत ही सप्लाई की जरूरत है.

हालांकि, सुबह दस बजे के करीब मैक्स साकेत अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई मुहैया कराई गई. अभी मैक्स के पास तीन घंटे की ऑक्सीजन सप्लाई पहुंच गई है. डीसीपी साउथ दिल्ली का कहना है कि मैक्स को ऑक्सीजन मिल गया है, एक और वाहन ऑक्सीजन लेकर जल्द पहुंच रहा है मैक्स का कहना है कि उन्हें 2 MT ऑक्सीजन मिल गया है. जो दो अलग-अलग अस्पतालों में इस्तेमाल हो रहा है. दोनों अस्पतालों में कुल मरीजों की संख्या 700 हैं, इनमें से 550 कोविड मरीज हैं आपको बता दें कि दिल्ली के कई अस्पतालों में बीते दिनों से ही ऑक्सीजन का संकट है. दिल्ली सरकार ने केंद्र से गुहार लगाई है, केंद्र ने कोटा भी बढ़ा दिया है. लेकिन हालात बदतर ही होते जा रहे हैं, क्योंकि ऑक्सीजन सप्लाई में भी वक्त लग रहा है. दिल्ली के कुछ अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई की मांग के लिए हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा. 

 

दिल्ली में कोरोना का हाल
बीते 24 घंटे में आए केस: 26,169
बीते 24 घंटे में हुई मौतें: 306
कुल एक्टिव केस: 91,618
कुल केस: 9,56,348
कुल मौतें: 13,193

news source from : ajtak

Delhi: Max-Gangaram Hospital arrives at last-minute supply faridabadnews faridabadnews24 oxygen crisis continues
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.