Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में प्लांट नहीं तो क्या ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? PM मोदी से केजरीवाल का सवाल

दिल्ली में प्लांट नहीं तो क्या ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? PM मोदी से केजरीवाल का सवाल

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2021No Comments2 Mins Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के दौरान कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। अगर यहां ऑक्सीजन का प्लांट नहीं है तो क्या दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? कृपया सुझाव दें कि केंद्र सरकार में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के लिए एक ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाता है?

केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि ऑक्सीजन की कमी  को देखते हुए सरकार को देश के सभी ऑक्सीजन प्लांट का कंट्रोल सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को ऑक्सीजन तुरंत मिल पाए।

उसके साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है कि हवाई मार्ग से भी ऑक्सीजन मिलनी चाहिए, जबकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुविधा दिल्ली में भी शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन सभी को एक ही दाम पर मिलनी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए, जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे। दिल्ली में गुरुवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 91,618 एक्टिव मरीज हैं।

faridabadnews faridabadnews24 If we do not have a plant in Delhi will we not get oxygen? Kejriwal's question to PM Modi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.