Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : हार्डवेयर प्याली सड़क के निर्माण कार्य का कृष्णपाल गुर्जर और मूलचन्द शर्मा ने नारियल तोड़ कर किया शुभारंभ

फरीदाबाद : हार्डवेयर प्याली सड़क के निर्माण कार्य का कृष्णपाल गुर्जर और मूलचन्द शर्मा ने नारियल तोड़ कर किया शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की तीन विधानसभाओं को कवर करने वाली हार्डवेयर से प्याली चौक सडक़ के निर्माण का आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा नारियल तोडऩे के साथ शुभारंभ किया है। हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक करीब 6 करोड़ की लागत से इस सडक़ को फोर लाइन आरएमसी का बनाया जाएगा। इस के निर्माण कार्य में करीब 5 माह का समय लगेगा। बता दें कि हार्डवेयर-प्याली सडक़ के निर्माण को लेकर सामाजिक संगठनों में निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ काफी रोष भी व्याप्त रहा है। कई धरने व लम्बे प्रर्दशन भी किये गये थे। लोगों को इस सडक़ के बनने से भले ही राहत तो मिलेगी लेकिन बात करें कि अब तक इस जर्जर सडक़ को लेकर  जो लोगों को परेशानी हुई ओर इसे खूनी सडक़ का भी नाम दिया गया उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

 खैर, हाल फिलहाल लोगों की वर्षों पुरानी मांग सिरे तो चड़ी।

हार्डवेयर-प्याली चौक सडक़ निर्माण को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। श्री गुर्जर के अनुसार भाजपा के 6 साल के राज में पिछले 50 सालों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड तोड़ा गया है। देश और प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। श्री गुर्जर के अनुसार शिक्षा, सरकार चिकित्सा पर भविष्य को देखते हुए कार्य कर रही है। इसके अलावा पूरे देश में सडक़ों का जाल बिछा कर यातायात को सुगम बनाने का काम भाजपा राज में ही संभव हो पाया है। हार्डवेयर-प्याली चौक सडक़ निर्माण के उदघट्न अवसर पर हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा ही नही बल्कि पूरे फरीदाबाद का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सडक़ दोनों तरफ दोनों तरफ 9-9 मीटर की बनेगी और उसके साथ-साथ दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर के फुटपाथ भी बनाऐं जाऐंगे। यह सडक़ लगभग 5 महीने में बनकर तैयार होगी। परिवहन मंत्री शर्मा ने बताया कि सडक़ बनने के बाद बल्लभगढ़, बडख़ल और एनआईटी विधानसभा के साथ-साथ फरीदाबाद शहर के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और यह सडक़ सेक्टर-22 एरिया हार्डवेयर चौक वाया श्मशान घाट होती हुई बल्लभगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ेगी। जिससे आम जनता के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा हर रोज गुरुग्राम जाने वाले लोगो को इस सडक़ से लाभ मिलेगा। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बताया कि यह सडक़ काफी जर्जर हो चुकी थी और लंबे समय से लोगों की मांग की कि यह सडक़ आरएमसी रोड बनवाई जाए। इस रोड के निर्माण कार्य को पूरा होने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। कोविड-19 के चलते यह कार्यक्रम सीमित रखा गया और सादगी के साथ नारियल तोडक़र सडक़ के कार्य का मुहूर्त (शुभारंभ) किया गया है। इस सडक़ के शुभारंभ के मौके पर एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा, पार्षद, बीरसिंह नैन, पूर्व पार्षद धर्मवीर खटाना,जगत भूरा, कवींद्र चौधरी, पारस जैन, डॉ आर एन सिंह,अनुराग गर्ग, रवि भगत, राजेश डागर, ज्ञानेंद्र भारद्वाज,दिगपाल सिंह,अमित आहूजा भी मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Krishnapal Gurjar and Moolchand Sharma inaugurate the construction of the hardware bowl road by breaking the coconut
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.