फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना संक्रमण के बीच सरकार की ओर से जारी किए गए रात्रि कर्फ्यू के नए नियमों को लेकर लोग असमंजस में हैं। लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से इसे लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा का दौर जारी है। सभी ट्वीट कर सरकार से इसे लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग उठा रहे हैं। कई लोग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर इन आदेशों पर सवाल पूछ रहे हैं। वहीं लोग इस फैसले को व्यक्तिगत तौर पर परेशानी की वजह बताते भी देखे जा रहे हैं। राहुल राणा ने लिखा कि सर कृप्या करके शादी समारोह जैसे कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करें। श्वेता कौशल ने पूछा है कि सर जारी हुआ ये फैसला कब तक लागू रहेगा। प्लीज स्पष्ट करें। गुरदीप लिखते हैं कि फार्मा और फूड जैसी जरूरी चीजों की डिलीवरी के लिए क्या आदेश हैं।
नवीन गर्ग लिखते हैं कि सर आदेश तो पूरी तरह स्पष्ट कीजिए। ये आदेश कब तक लागू रहेंगे और किस तरह की सुविधाओं पर। विनायक ने लिखा किस सर जिन लोगों के घरों में कोई समारोह पहले से तय है उनका क्या होगा। रोहित लिखते हैं कि सर इस आधे संदेश से लोग दुविधा में हैं निर्देश तो स्पष्ट दीजिए। सरकार के इस फैसले को किसी ने बेहतरीन बताया तो कोई इसे सिरे से नकारता दिख रहा है। पुनीत शर्मा लिखते हैं कि बाजार समय से बंद करने का फैसला सही है। देर आए दुरुस्त आए। राहुल ने लिखा की सर ये फैसला अच्छा है। धर्म रघुवंशी लिखते हैं कि जान है तो जहान है। जितना लोग घरों में रहेंगे उतना ही बीमारी काबू में रहेगी। सुनील लिखते हैं कि समय की मांग को देखते हुए लिया गया फैसला सही है। साहिल ने लिखा कि ये फैसला गलत है। इस तरह के आदेशों के बजाय टेस्टिंग और टीकाकरण पर जोर देना चाहिए। राकेश ने लिखा किस सर आप आदेश जारी करते रहते हैं। जमीनी हकीकत देखकर फैसले लीजिए।
लॉकडाउन की भी उठा रहे हैं मांग
दिलीप ने लिखा कि सर वीकेंड लॉकडाउन लगा दीजिए ये जरूरी है। रवि कुमार ने लिखा कि सर सख्ती जरूरी है। सुयश ने लिखा कि सर लोग सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इनके खिलाफ सख्त फैसले लिए जाएं। शालीन ने लिखा कि सर बाजारों में लोग बेवजह घूमते दिखाई देते हैं । इनके चालान होने चाहिए। पार्थ ने लिखा कि सर नियमों का पालन हो ये भी सुनिष्चित करना जरूरी है। आदेश लिखते हैं कि सर वीकेंड कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन लगा दीजिए। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
