ई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को प्रचार और अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने के बजाय टीके, ऑक्सीजन तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए
उन्होंने ट्वीट किया, सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि वह पीआर व अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने की बजाय टीका, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे. कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह करते हुए कहा, आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा. इससे निपटने के लिए देश को तैयार करना होगा. वर्तमान दुर्दशा असहनीय है
news source from : news18
