उत्तर मध्य रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से 04 स्पेशल रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा हैै. यह सभी छोटे रूट की रेलसेवा हैं जोकि ईदगाह-बांदीकुई और मथुरा-अलवर के बीच दोनों दिशाओं में संचालित होने वाली हैं. इनकी सेवाएं 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार चार ट्रेनों की सेवाओं को रद्द किया जा रहा है अधिकारी के मुताबिक गाडी संख्या 01911, ईदगाह-बांदीकुई स्पेशल रेलसेवा 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी
गाडी संख्या 01912, बांदीकुई-ईदगाह स्पेशल रेलसेवा 25 अप्रैल व 26 अप्रैल को रद्द रहेगी, गाडी संख्या 04171, मथुरा-अलवर स्पेशल रेलसेवा 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी, गाडी संख्या 04172, अलवर- मथुरा स्पेशल रेलसेवा 24 अप्रैल व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी
