दिल्ली : देश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों की तदाद बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर सरकार ने एक हफ्ते का लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रैसवार्ता कर बताया कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है जिस कारण राजधानी में लॉकडाउन जरूरी है।
जानिये क्या क्या रहेगा खुला और बंद ?
दिल्ली में सभी मॉल, जिम, स्पा सेंटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हाल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रखा जाएगा।

दिल्ली में किसी भी रेस्तरां में जाकर खाना खाने की पाबंदी रहेगी। रेस्तरां होम डिलीवरी या टेक अवे की सुविधा रखेंगे।
अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, बिजली, सफाई, पानी से जुड़े कर्मचारियों को छूट रहेगी।
अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए जाने वालों को छूट मिलेगी।
बीमार लोगों को अस्पताल लेकर जाने की छूट रहेगी।
दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम पर काम होगा।
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अधिकारियों को आने की इजाजत होगी।
प्रवासी मजदूरों को कोई समस्या ना हो, उपराज्यपाल ने इसके निर्देश दिए हैं, ताकि अधिकारी फैसले लें



