हरियाणा : हरियाणा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने पड़ोस के पांच साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर जान से मारने की कोशिश की है। मासूम बच्चा रोहतक PGI में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा है। रेवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले माता पिता जब अपने बच्चे को बेहोश देख रोहतक PGI लेकर आए तो पता चला कि मासूम के साथ कुकर्म किया गया है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का पता किया। पिता ने शिकायत में बताया है कि वह और उसकी पत्नी किसी काम से बाजार गए थे। उस समय वह अपने पांच साल के बच्चे को पड़ोस में रहने वाले एक युवक के पास छोड़कर गए थे।

जब वह वापस लौटे तो देखा कि मासूम बच्चा बेहोश पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच करवाई तो उन्हें PGI रोहतक रैफर कर दिया। यहां आने के बाद पता लगा कि मासूम के साथ कुकर्म किया गया। जिसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने के लिए मुंह दबाए रखा। जिस कारण वह बेहोश हो गया। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन युवक मौके से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस की टीम ने उसे आज काबू कर लिया है।
