फरीदाबाद : फैलती कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बाजारों को 6:00 बजे बंद करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसका व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों के आने का समय शाम को 6:00 बजे के बाद ही होता है ऐसे में कोरोना ने पहले ही उनकी कमर तोड़ रखी है और अब फिर से आर्थिक स्थिति खराब होती हुई नजर आ रही है अगर सरकार को कोरोना की चैन तोड़नी है तो पूर्ण लॉकडाउन लगाना होगा, कुछ घंटे बंद करने से कुछ नहीं होगा सिवाय आर्थिक स्थिति खराब होने के। पहली बार देखा जा रहा है कि व्यापारी खुद सरकार से लॉकडाउन की मांग कर रहा है अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि जिंदगी बची रहेगी तो व्यापार करने के अवसर आगे मिलेंगे।

