देश में कोरोना का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना के मामले लागातर बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 3.50 लाख केस दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 3,49,691 लाख नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,69,60,172 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 2767 मरीजों की मौत हुई है जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,92,311 तक पहुंच गई है। वहीं 26,82,751 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.82 प्रतिशत है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 83.05 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,40,85,110 हो गई है जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत रह गई है।

