Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जान लें हरियाणा सरकार का नया नियम दिल्ली से सटे NCR में है शादी तो

जान लें हरियाणा सरकार का नया नियम दिल्ली से सटे NCR में है शादी तो

faridabadnews24By faridabadnews24April 25, 2021Updated:April 25, 2021No Comments3 Mins Read

गुरुग्राम : कोरोना के बढ़ते केस का असर अब लगभग सभी जगह दिखने लगा है। कहीं लॉकडाउन तो कहीं वीकली लॉकडाउन जैसे हालात हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी अब एक नया नियम लागू हो गया है। हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए नए आदेश जारी किए गए हैं। यहां पर अब शादी समारोह मात्र चार घंटे में निपटाने होंगे। सरकार के आदेश के बाद अब गुरुग्राम और फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी समेत कई जिलों में शादी समारोह के लिए यह नया नियम अब लागू हो गया है।

शादी के लिए मात्र चार घंटे

सरकार के आदेश के मुताबिक अब यहां दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए मात्र चार घंटे का वक्त मिलेगा जिसमें उन्हें अपने सारे वैवाहिक कार्यक्रम निपटाने होंगे। बता दें कि भारत में अमूमन शादियां शाम को या रात के वक्त ही होती है। यहां पर कोरोना के बढ़ते केस के कारण शाम छह बजे से लॉकडाउन का आदेश है। इसके लिए यह भी तय है कि अगर कोई आदेश का पालन नहीं करता है तो संबंधित थाने पर जिम्मेदारी तय होगी। इस कारण अब नाइट कर्फ्यू के बाद शाम में किसी प्रकार की इजाजत अब नहीं होगी। यह भी बता दें कि सरकार के ताजा आदेश में यह भी बताया गया है कि अगर शाम 6 बजे के कार्यक्रम करनी है तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन से इजाजत लेनी होगी।

नाइट कर्फ्यू का दिखा असर

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम छह बजते ही सदर बाजार ही नहीं बल्कि शहर के सभी बाजारों से लेकर माल तक में सन्नाटा पसर गया। गलियों की दुकानें बंद हो गईं। केवल अतिआवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें ही खुली दिखाई दीं। दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि शाम छह बजे के बाद केवल अतिआवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें ही खुली रहेंगी।दुकानें शाम छह बजते ही बंद हो जाएं, इसे लेकर सभी थानों की पुलिस दोपहर से ही सक्रिय हो गई थी। मुनादी कराई गई। इसका असर यह दिखा कि शाम छह बजते ही अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद हो गईं। जो बंद करने में देरी कर रहे थे, उन्हें बातचीत से समझाया गया।

दिल्ली के लॉकडाउन का गुरुग्राम पर दिख रहा असर

प्रतिदिन इसी तरीके से दुकानें समय से बंद हो जाएं इसके लिए पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्तों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सभी थाना प्रभारी अलग-अलग टीम बनाकर कारोबारियों से लगातार संवाद करेंगे। इधर, दिल्ली में लाकडाउन का असर गुरुग्राम में बढ़ता जा रहा है। उद्योग विहार इलाके की अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में 40 फीसद से भी कम मैनपावर पहुंचे। इसका सबसे अधिक गारमेंट सेक्टर पर पड़ रहा है। बता दें कि उद्योग विहार इलाके में काम करने वाले अधिकतर श्रमिक दिल्ली के कापसहेड़ा, रजोकरी एवं सालापुर इलाके में रहते हैं।

ग्रीन कारिडोर के लिए हितेश यादव नोडल आफिसर नियुक्त

राजस्थान के भिवाड़ी या कहीं से भी आक्सीजन टैंकर लाने के दौरान ग्रीन कारिडोर (रास्ता साफ रहे) देने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (मानेसर) हितेश यादव को नोडल आफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार शाम फोर्टिस अस्पताल में भिवाड़ी से आक्सीजन गैस पहुंचाने के दौरान सभी थाना पुलिस अपने इलाके में अलर्ट रही। इससे कहीं भी रास्ते में बाधा नहीं उत्पन्न हुई।

faridabadnews faridabadnews24 Know that the new rule of Haryana Government is in Delhi adjoining Delhi. then know
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.