Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » काजल सिन्हा की कोरोना से मौत बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार

काजल सिन्हा की कोरोना से मौत बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार

faridabadnews24By faridabadnews24April 25, 2021No Comments3 Mins Read

कोलकाता :  कोरोना महामारी से बंगाल में विधानसभा चुनाव के एक और उम्मीदवार की मौत हो गई है। महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले के खरदह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा ने रविवार को दम तोड़ दिया है। कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 22 अप्रैल को छठे चरण के मतदान वाले दिन खरदह विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई थी। उसी दिन वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती हुए थे और रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आरोप लगा था कि वह पहले से ही पॉजिटिव थे लेकिन उसी हालत में चुनाव प्रचार करते रहे और लोगों के घर-घर भी घूमते रहे। रविवार सुबह 9:45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह खरदह नगरपालिका के पूर्व प्रशासक भी थे।

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और कोलकाता के टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के संक्रमित होने की खबर मिली है। बाबुल सुप्रियो के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। केंद्रीय मंत्री दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने बताया कि मैं दूसरी बार पॉजिटिव हुआ हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि दुखी की बात है कि 26 अप्रैल को आसनसोल में अपना वोट नहीं डाल सकूंगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि काजल सिन्हा के निधन की खबर से मुझे आघात लगा है। यह बहुत दुखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।

इससे पहले मुर्शिदाबाद जिले में सातवें व आठवें चरण में मतदान होना है। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और जंगीपुर सीट से वाममोर्चा के प्रत्याशी की मौत होने के बाद दोनों सीटों पर चुनाव 16 मई को होगा। परंतु, खड़दह में मतदान संपन्न हो चुका है। उल्लेखनीय है कि बंगाल में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही कोविड-19 महामारी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया था लेकिन चुनाव आयोग मौन बना रहा और चुनावी रैलियों में भीड़ होती रही जिसमें लाखों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक एक दिन में 14 हजार 281 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

faridabadnews faridabadnews24 Kajal Sinha dies from Corona TMC candidate in Bengal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.