फरीदाबाद : सामाजिक संस्था सेव फरीदाबाद ने शहर के लोगों के लिए निशुल्क ऑनलाइन OPD शुरू की गयी, जिसमें देश और विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के डॉक्टर ऑनलाइन कोरोना मरीज़ों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इस हेल्पलाइन को ज़ूम एप से चलाया जा रहा है।
सेव फरीदाबाद के संयोजक पारस भारद्वाज ने बताया कि इस मुहिम को चलाने के मुख्यत: 3 कारण हैं। पहला ये कि लोगों को घर बैठे ही विशेषज्ञों से सही सलाह मिल जाए जिससे कि लोग अफवाहों के चक्कर में न फंसे। दूसरा ये कि मरीज जगह-जगह घूम कर कोरोना वाहक न बने और तीसरा यह कि मरीज को दिन में 24 घंटे डॉक्टर एक क्लिक पर मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में नागरिक अस्पताल गुडगांव से डॉक्टर प्रवेश राव, राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली से डॉक्टर पारस चौधरी, डॉक्टर तान्या सिरोही, हिन्दू राव हॉस्पिटल दिल्ली से डॉक्टर प्रांशुता सहगल, लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल से डॉक्टर विपुल भारद्वाज, डॉक्टर हितेश कौशिक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल से डॉक्टर विक्रम गर्ग, नागरिक हॉस्पिटल फरीदाबाद से डॉक्टर प्रकाश, आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सुखदेव शर्मा स्वेच्छा से उनके साथ जुड़े हुए हैं।
अमरीका के न्यू जर्सी व शिकागो से डॉक्टर इतिशा बंसल व डॉक्टर सुष्मिता श्रीवास्तव ने भी सेव फरीदाबाद की इस मुहीम में स्वेच्छिक योगदान देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि डाॅक्टरों की सेवा प्राप्त करने के लिए मरीज़ https://bit.ly/3tR2Utw पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
