फरीदाबाद : पूरे देश में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके लिए बुधवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आरोग्य सेतू व कोविड पोर्टल पर बुधवार से टीकाकरण पंजीकरण कराया जा सकता है। हालांकि अभी विभाग को टीकाकरण के बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी होने का इंतजार है।
मौजूदा टीकाकरण के अनुसार ही जिले में व्यवस्था की जा रही है। जिले में अब तक पौने चार लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। एक मई से करीब आठ लाख लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की जानी है। इसकी तैयारी जोरो पर हैं। हालांकि इस बार व्यवस्था में बदलाव है।निजी अस्पताल अपने स्तर पर वैक्सीन की मांग व पूर्ति कर सकेंगे। ऐसे में लोगों के पास टीकाकरण के ज्यादा विकल्प मौजूद होंगे। टीकाकरण नोडल डॉ रमेश ने बताया कि जिले में निजी अस्पताल अपने स्तर पर वैक्सीन खरीद सकेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का हस्तक्षेप नहीं होगा। वहां सरकारी स्तर पर टीकाकरण सेशन नहीं लगाए जाएगें। सरकारी स्तर पर जिले में 46 केंद्रों पर टीकाकरण हो सकेगा।
ईएसआईसी-बीके अस्पताल में दाखिला-डिस्चार्ज के नोडल तय
फरीदाबाद : संक्रमण को देखते हुए अस्पतालों में भर्ती होने के लिए लोगों की सिफारिशें बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए योग्य व्यक्ति को भर्ती व डिस्चार्ज करने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों को दे दी गई है। बीके सिविल अस्पताल में डॉ मोहित को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। दाखिले के लिए उनके मोबाइल नंबर 9999907642 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल में डॉ विनय गुप्ता को इंचार्ज बनाया गया है। लोग उनके नंबर 9810367857 पर संपर्क कर सकते हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के साथ तालमेल कर मरीजों को होम आइसोलेशन व कोविड केयर सेंटर में दाखिल करने के लिए डॉ मीिनाक्षी को नोडल अधकिारी बनाया गया है। सिविल अस्तपाल में ओपीडी का समय कम कर डॉक्टरों को कोविड ड्यूटी में लगाने के निर्देश उच्च अधिकारियों ने दिए हैं।
