फरीदाबाद : उपायुक्त डॉ गरिमा मित्तल और अतिरित्त उपायुक्त(एडीसी) सतवीर सिंह मान से सामाजिक संगठनों ने मिलकर इस संकट की घड़ी में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा समाज हित में सभी सामाजिक संगठनों को आगे आकर समाज की सेवा करने के लिए अपील की। इसको देखते हुए गुरुद्वारा सेक्टर 15, सिख यूनाइटेड, सेक्टर 16 गुरुद्वारा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी।
सिख यूनाइटेड के जसमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ऐसे लोगों की मदद की जाएगी। अस्पताल में भर्ती नहीं हो पा रहे। गुरुद्वारे की तरफ से डॉक्टरों की टीम व मरीजों के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि अपील पर सभी संगठनों ने धीरे धीरे आगे आकर समाज को सकारात्मकता के साथ मदद करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। प्लाज्मा कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने गुरुद्वारे के नेक काम की प्रशंसा की है। इस नेक कार्य के लिए बहुत प्रशंसा की साथ ही बताया कि संकट की घड़ी में सभी सामाजिक संगठनों को आगे आकर इस प्रकार के कार्य को गतिमान देना चाहिए।
लोगों से अपील की जो व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव हो चुका है। उस के 28 दिन बाद वह अपना प्लाज्मा दान कर लोगों का जीवन बचाने का कार्य करें। आज सभी ने मिलकर उपायुक्त डॉ गरिमा मित्तल को लेटर के माध्यम से अपील की कि वह ऑक्सीजन के सिलेंडर को रिफिलिंग की व्यवस्था करवाएं। उस के उपरांत यह सेवा आरंभ कर दी जाएगी। यहां पर उपस्थित रेड क्रॉस प्लाज्मा कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल, सिख यूनाइटेड से जसमीत सिंह, परविंदर सिंह, समाजसेवी कुलदीप साहनी, अनुराग गर्ग, सरबजीत चौहान, मनोज कुमार मौजूद थे
