Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 15 प्रतिशत तक उत्पादन गिरा, संक्रमण बढ़ने से उद्योगों में

15 प्रतिशत तक उत्पादन गिरा, संक्रमण बढ़ने से उद्योगों में

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  : कोविड के बढ़ते संक्रमण की वजह से कर्मचारियों की औद्योगिक इकाइयों में कमी हो गई है। इस कारण मय पर ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। फैक्टरियों में करीब 15 प्रतिशत तक उत्पादन गिरा है। वहीं उद्योगों में ऑर्डर में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

कोविड संक्रमण की वजह से फैक्टरी कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। अधिकांश फैक्टरियों के कर्मचारी बीमारी की वजह से छुट्टी पर हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं। इस कारण फैक्टरियों में कर्मचारियों की संख्या कम पड़ने लगी है। इसका असर सीधा-सीधा उत्पादन पर पड़ रहा है। प्रत्येक फैक्टरी में विशेषज्ञ कर्मचारी होते हैं। इनके बीमार होने से भी काम में परेशानी आ रही है। इस कारण फैक्टरी प्रबंधन को भी कुछ समय में नहीं आ रहा है कि इस समस्या से किस तरह से निपटा जाए।

ऑफिस स्टाफ भी नहीं आ रहा फैक्टरी: फैक्टरियों में कर्मचारी ही नहीं बल्कि ऑफिस स्टाफ की भी कमी होने लगी है। इस कारण उत्पादन पर नजर रखने में भी परेशानी आ रही है। यही नहीं कंपनियों के बड़े अधिकारी घर से काम कर रहे हैं। इससे कंपनियों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। इससे पहले फैक्टरी प्रबंधन कोविड की वजह से ठेकेदार के कर्मचारियों के पलायन से जूझ रहे थे। पलायन तो अभी भी जारी है। मगर, अब बीमारी की वजह से स्थाई कर्मचारियों की हाजिरी भी घट गई है।

कंपनियों के बंद होने होने से ऑर्डर में भी कमी: हीरो, होंडा, टोयटा जैसी कंपनियों में उत्पादन बंद होने के कारण भी फैक्टरियों के ऑर्डर में गिरावट आ गई है। अब मारूति कंपनी ने भी एक मई से नौ मई तक उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हरियाणा के प्लांटों पर लागू होगा। इससे फरीदाबाद में मारूति के लिए काम करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर भारी असर पड़ेगा।

क्या कहते हैं उद्यमी

कोविड संक्रमण का असर उद्योगों पर पड़ रहा है। कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। इससे उद्योगों में कर्मचारियों की कमी हो रही है। इसका सीधा असर उद्योगों के उत्पादन पर पड़ रहा है। संक्रमण कम होने पर ही हालत सुधरेंगे।

बीआर भाटिया, प्रधान, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

वाहन निर्माण की बड़ी कंपनियों में काम बंद हुआ है। इसकी वजह से उद्योगों के ऑर्डर में कमी आई है। वहीं कर्मचारियों की भी कमी है। इससे फैक्टरियों में एक शिफ्ट में काम करवाने के साथ-साथ फैक्टरी बंद भी करनी पड़ रही हैं।

अजय जुनेजा, प्रधान, मैन्युफेक्चरर एसोसिएशन ऑफ

कोविड के कारण फैक्टरियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब स्टाफ के अधिकारियों की भी कमी हो रही है। किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा काम बंद करने के कारण ऑर्डर में भी कमी आ रही है

विशाल ललानी, मुख्य प्रबंध निदेशक, इंडीकेशन इंस्ट्रयूमेंटस लिमिटेड

मारुति ने भी एक मई से हरियाणा में काम बंद करने की घोषणा कर दी है। कोविड संक्रमण की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं। कर्मचारियों की भी कमी हो रही है। करीब 15 प्रतिशत तक उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

वीबी शर्मा, प्रधान, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

21 हजार से ज्यादा उद्योग हैं फरीदाबाद में

80 प्रतिशत फैक्टरियों में वाहनों के पुर्जे बनाए जाते हैं

450 से ज्यादा उद्योग कृषि उपकरण बनाने के हैं

faridabadnews faridabadnews24 Production down by 15 percent transition increases in industries
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.