Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : सरकारी आंकड़ों में बेड खाली, फिर भी भटक रहे कोरोना के मरीज

हरियाणा : सरकारी आंकड़ों में बेड खाली, फिर भी भटक रहे कोरोना के मरीज

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2021Updated:April 29, 2021No Comments3 Mins Read

सरकारी आंकड़ों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं, फिर भी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। परिजनों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए भटकना पड़ रहा है। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड़ों को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं।

हकीकत में अस्पताल बेड खाली न होने की बात कहकर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती नहीं कर रहे। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में मंगलवार तक 13988 ऑक्सीजन बेड में से 5881 खाली हैं। ऐसे ही 1920 वेंटिलेटर बेड में से 278 खाली बताए जा रहे हैं। लेकिन एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में गंभीर मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। तीमारदार एक अस्पताल से दूसरे में भागदौड़ कर रहे हैं।

मरीजों को उठानी पड़ रहे परेशानी :  रोहतक में डीएलएफ कॉलोनी निवासी एक परिवार अपने मरीज के लिए ऑक्सीजन बेड के लिए पूरी रात चक्कर लगाता रहा। करनाल के मुकेश कुमार भी अपने रिशतेदार को लेकर करनाल के अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे। करीब पांच घंटे के बाद एक सिफारिश के तौर पर उनको पानीपत के निजी अस्पताल में बेड मिल पाया। ऐसे मामले रोजाना अलग अलग जिलों से सामने आ रहे हैं, जो बेड के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।

यहां बिगड़ रहे हैं हालात : खानपुर, करनाल और अग्रोहा के मेडिकल कॉलेजों में नए मरीजों को भर्ती करने से इनकार कर दिया है। मरीजों को भर्ती न करने की वजह बेड फुल होना बताया जा रहा है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं। हिसार जिले में ऑक्सीजन उत्पादन में दिकक्त आ रही है। हिसार जिले में कोई वेंटिलेटर बेड खाली नहीं है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के हालात इससे भी खराब हैं। फतेहाबाद व जींद में ऑक्सीजन के बेड फुल हो चुके हैं। अंबाला में भी अब बहुत कम बेड खाली बचे हैं। कैथल में सिर्फ 10 बेड खाली हैं।

यहां हालात सामान्य : 


भिवानी, सिरसा, नारनौल, रेवाड़ी में ऑक्सीजन उपलब्ध है और बेड भी मिल रहे हैं।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार ऑक्सीजन व वेंटिलेटर बेड की स्थिति

संस्थान : ऑक्सीजन बेड : उपलब्ध  : वेंटिलेटर बेड : उपलब्ध

मेडिकल कालेज     1191              484          769                   22

सरकारी अस्पताल   5046               3181       387                 101

प्राइवेट अस्पताल    7691                2616       764                 155

कुल बैड           13928                 5881       1920                  278

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

faridabadnews faridabadnews24 Haryana: Beds empty in government figures yet Corona patients are wandering
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.