फरीदाबाद : रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने फिर से मां और अपने अनुयायियों को चिट्ठी लिखी है. राम रहीम की ओर से मां और डेरा अनुयायियों के नाम पांचवीं बार चिट्ठी भेजी गई है. डेरा प्रमुख ने चिट्ठी में जहां कोरोना से बचने के लिए टिप्स बताए हैं, वहीं सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया है. राम रहीम ने लिखा है कि भगवान ने चाहा तो हम जल्द ही आकर आपका इलाज करवाएंगे
राम रहीम ने चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना महामारी भयंकर रूप से फैल रही है, लेकिन आप घबराएं नहीं. सरकार जो कह रही है, उस पर अमल करें. राम रहीम ने अपनी मां और अनुयायियों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय भी बताए हैं. राम रहीम ने चिट्ठी में लिखा है कि नीम और गिलोय टहनी पत्तों समेत 100-100 ग्राम कूट के दो लीटर पानी में डालकर उसकी भाप 25 लंबे-लंबे श्वास लेते-छोड़ते हुए या दो मिनट लें
रोजाना करें ये प्रार्थना
डेरा प्रमुख ने लिखा कि रोजाना प्रार्थना करें- हे सतगुरु जी पूरी दुनिय को कोरोना से बचाने का रास्ता वैज्ञानिकों और डॉक्टर के दिमांग में दें, जिससे कोरोना 100 फीसद खत्म हो जाए. हम गुरु रूप में वचन करते हैं कि जो साध संगत अपने एमएसजी पर पूरा भरोसा, एकता और वचन मानेगी, एमएसजी हर हर जगह साथ देंगे, संभाल करेंगे
कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट करने की कही बात
राम रहीम ने जेल से लिखी चिट्ठी में डेरा प्रबंधन को भी निर्देश और सलाह दी है. राम रहीम ने चिट्ठी के माध्यम से कहा कि डेरे की एक ऑनलाइन साइट बनाई जाए. इस साइट पर डेरे से जुड़ा एक डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहे जो लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी दे सके. राम रहीम ने अनुयायियों को कहा है कि 29 अप्रैल को कोरोना वॉरियर डाक्टर, नर्सो, पुलिस और एंबुलेंस के ड्राइवरों को किन्नू, संतरा, नींबू पानी और फ्रूट बांटे. जहां भी कोरोना वॉरियर्स मिले उन्हें सैल्यूट करें
news source from : NEWS18
