दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मई से कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक कंपनियों की ओर से कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में टीका मिलने की उम्मीद है. सीएम केजरीवाल ने ऐसे में दिल्ली की जनता से 1 मई को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइनों में न लगने की अपील की है मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही इसकी घोषणा कर दी जएगी. केजरीवाल ने कहा, ‘कल या परसों तक कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी. कंपनियों ने इस बाबत भरोसा दिलाया है. ऐसे में आप सबसे निवेदन है कि 1 मई को आप सेंटर पर लाइन में मत लगिएगा. भीड़ बढ़ने से कहीं कानून-व्यवस्था खराब न हो जाए. जब वैक्सीन आ जाएगी तो हम घोषणा करेंगे. सभी को कोरोना वैक्सीन लगाया जाएगा
दरअसल, दिल्ली में कोरोना वायरस काल बन गया है. दिल्ली में कोरोना के हालात में गुरुवार को भी कोई विशेष सुधार होता नहीं दिखा. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24, 235 नए मामले सामने आए हैं और 395 लोगों की मौत हुई है. अब दिल्ली में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 97, 977 हो गई है. बीते 24 घंटे में 25, 615 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. इस समय दिल्ली में 53, 440 लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं, जबकि बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 73, 851 सैंपल की कोरोना जांच की गई है, वहीं मृत्यु दर 1.40 % के आस-पास है. अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह लगातार 30 से 35 प्रतिशत के बीच बनी हुई है. बुधवार को भी पॉजिटिविटी रेट 32.82 % था
380 मरीजों ने दम तोड़ा था :
वहीं, दिल्ली में बुधवार को भी कोरोना के 25, 986 नए मामले सामने आए थे और 368 लोगों की मौत हुई थी. बीते सोमवार को कोरोना के नए मामले में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन मंगलवार के बाद से कोरोना के मामले 24 हजार के पार रह रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 24,149 नए केस सामने आए थे और 381 मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को दिल्ली में 20,201 नए केस सामने आए थे और 380 मरीजों ने दम तोड़ा था
News source from : NEWS18
