Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » औघड़ पीर डेरे के साधु की मौत, गुस्साए अनुयायियों ने SP रेजिडेंस का घेराव किया: 27 मार्च को किया गया था बाहर

औघड़ पीर डेरे के साधु की मौत, गुस्साए अनुयायियों ने SP रेजिडेंस का घेराव किया: 27 मार्च को किया गया था बाहर

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2021No Comments2 Mins Read

रोहतक के अस्थल बोहर स्थित औघड़ पीर डेरे के साधु रामकुमार नाथ का शुक्रवार को निधन हो गया। डेरे के महंत रमेश नाथ और राजकुमार नाथ को डेरे से बाहर करके कुछ लोगों ने गद्दी पर अन्य महंत को बिठा दिया था। इसको लेकर लंबे समय से धरने-प्रदर्शन भी किए गए। मिशन एकता समिति की अध्यक्ष कांता आलड़िया ने साधु का निधन तनाव में आने से होने की बात कही और समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर धरने पर बैठ गई।

धरने पर बैठी कांता आलड़िया ने आरोप लगाया कि साधु रामकुमार नाथ की मौत के जिम्मेदार बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ और जिला प्रशासन के अधिकारी हैं। इन सबने मिलकर ही डेरे से महंत रमेश नाथ और उनके गुरु भाई राजकुमार नाथ को बाहर निकालते हुए डेरे पर कब्जा कराया था। रामकुमार नाथ औघड़ पीर डेरे के महंत रमेश नाथ के गुरु भाई थे। लंबे समय से दोनों डेरे में साथ रह रहे थे। 27 मार्च को दोनों किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। पीछे से अन्य साधु को गद्दी पर बिठा दिया गया। जब विरोध किया तो डेरे पर प्रशासन ने कब्जा करते हुए उसे सील कर दिया। इसके बाद महंत रमेश नाथ और राजकुमार नाथ तनाव में थे। इस तनाव के चलते पिछले दिनों बाबा राजकुमार नाथ की तबियत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। बाबा के निधन की सूचना मिलने पर अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।

उन्होंने बताया कि बाबा मस्तनाथ मठ के महंत पर पहले भी औघड़ पीर डेरे के साधुओं की समाधियां तोड़ने के आरोप लगाए गए थे। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में प्रशासन की मौजूदगी में पंचायतें हुई, लेकिन कोई भी समझौता सिरे नहीं चढ़ पाया है। कांता आलड़िया ने कहा कि डेरे में ही राजकुमार नाथ को समाधि दी जाएगी। यहीं पर डेरे के अन्य साधुओं को समाधि दी गई है। अगर प्रशासन ने डेरे में समाधि नहीं देने दी तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ योगी होंगे।

angry followers besiege the SP Residence: was carried out on 27 March Death of a monk of Oughdar Pir Dere faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.