Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 18 साल से ऊपर वालों को टीके के लिए करना होगा इंतजार, केजरीवाल बोले- वैक्सीन मिलते ही जल्द करेंगे इसकी घोषणा

18 साल से ऊपर वालों को टीके के लिए करना होगा इंतजार, केजरीवाल बोले- वैक्सीन मिलते ही जल्द करेंगे इसकी घोषणा

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2021No Comments3 Mins Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। इसके चलते हम अभी वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर पाएंगे। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन कल या परसों तक आ जाएगी। कल या परसो पहले 3 लाख कोविशील्ड वैक्सीन आ रही हैं।

हमारे पास दो वैक्सीन हैं एक कोविशील्ड और एक कोवैक्सीन। दोनों कंपनियों को हमने 67-67 लाख डोज देने का अनुरोध किया है। हमने कहा है कि ये वैक्सीन हमें अगले 3 महीने के अंदर उपलब्ध कराएं। हमारा पूरा प्रयास है कि अगले 3 महीने के अंदर दिल्ली के सभी लोगों को टीका लगा दिया जाए। इसका सारा पैसा दिल्ली सरकार देगी और दिल्ली के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप कल टीकाकरण केंद्रों पर जाकर लाइनों में न लगें। जैसे ही टीके आते हैं, हम इसकी घोषणा करेंगे, उसके बाद ही अप्वॉइंटमेंट लेने वाले लोग केंद्रों पर आना शुरू कर सकते हैं। हमने अपनी तरफ से वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब बस वैक्सीन मिलने का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को टीका अवश्य लगवाना चाहिए, यह पूरी तरफ से सेफ है। मैं सभी पात्र लोगों से अपील करता हूं कि वह खुद भी टीका लगवाएं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी टीका लगवाने के लिए कहें। 

गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुरुवार को बताया था कि अगले तीन महीनों के अंदर दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए एक योजना तैयार की गई है। केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए बड़े पैमाने पर वैक्सीन सेंटर्स की स्थापना की जाएगी और पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में टीकाकरण अभियान के संबंध में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। अगले तीन महीनों में 18 साल से ऊपर सभी लोगों के टीकाकरण की योजना तैयार की है। हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण केंद्र स्थापित करेंगे। सभी पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। राजधानी में तीसरे चरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को दिल्ली में मुफ्त में कोविड-19 टीका लगेगा। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने विभिन्न उत्पादकों से 1.34 करोड़ टीका खुराकों की खरीद को मंजूरी दी है।

faridabadnews faridabadnews24 it will be announced. Kejriwal said - soon after getting the vaccine Those above 18 years will have to wait for the vaccine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.