टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित रोहित सरदाना का निधन हो गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे और मीडिया के राष्ट्रीय-फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रोहित सरदाना, असमय हमें छोड़ कर चले गए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले साथी कितने विषम और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं, ये आज चिंता करने का विषय है।। रोहित जी का यूं विदा लेना सम्पूर्ण हरियाणा के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।


