सोनीपत : सोनीपत में कोरोना पूरी तरह अपने पैर पसारता नजर आ रहा है। जिसको लेकर जिले के एसपी और डीसी अब धरातल पर उतर कर कार्रवाई कर रहे हैं। सोनीपत में आज एक दूल्हा बगैर मास्क घोड़ी पर चढ़ा तो इसी दौरान एसपी और डीसी ने उसे रुकवा लिया और उसका मास्क न पहनने का चालान काट दिया।
जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी धर्मवीर ने बताया कि सोनीपत की जनता कॉलोनी में शादी हो रही थी। इस दौरान कॉलोनी निवासी गोविंद के बेटे जो दूल्हा बनकर घोड़ी पर चढ़ा था, लेकिन उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस पर डीसी के आदेश पर दूल्हे का मास्क न पहनने का चालान काटा गया है।
