Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऑक्सीजन के माध्यम से लोगो को दिया जीवन दान, विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 24 लाख खर्च करके खरीदी यह मशीन

ऑक्सीजन के माध्यम से लोगो को दिया जीवन दान, विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 24 लाख खर्च करके खरीदी यह मशीन

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा युद्घ स्तर पर किए जा रहे उपायों में संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं से निरंतर सहयोग करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि सभी की सक्रिय भागीदारी से ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जंग जीता जा सकता है। सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे है।

धनखड़ ने कहा कि फिलहाल अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग ज्यादा है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन व अन्य समर्थ नागरिक अस्पतालों को ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर की व्यवस्था करने में भागीदार बनें। प्रदेश भाजपा तत्काल 432 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर मंगवा रही है। उन्होंने बताया कि एक कंटेनर में 432 ऑक्सीजन कंसट्रेटर आते हैं। इसलिए पहली किस्त के रूप सहयोगियों की मदद से तत्काल 432 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मगवा रही है।

धनखड़ ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने 100, कृषि मंत्री जे पी दलाल ने 50, प्रदेश महासचिव एवं लोकसभा सांसद संजय भाटिया के प्रयासों से पानीपत के उद्यमियों ने 150, अमेरिका में रहे हरियाणावासियों के सामाजिक संगठन ग्लोबल हरियाणा (यूएसए ) ने पहली किस्त के रूप में 50, फरीदाबाद जिला से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 30 तथा जींद भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने दस ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर मंगाने का आर्डर यूएसए भेजा है। जल्द ही ये ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर हरियाणा पंहुच जाएंगे, इससे ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। धनखड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संकट की घड़ी में निरंतर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका में रह रहे हरियाणावासी बालेंद्र सिंह कुंडु, विक्रम मोर की टीम ग्लोबल हरियाणा संगठन के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 50 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर भेज रहे हैं। ग्लोबल हरियाणा संगठन ने कहा कि आगे भी वे अपने प्रदेश व देशवासियों की मदद को तत्पर रहेंगे। धनखड़ ने ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर मुहैया करवा रहे प्रदेश के कृषि मंत्री जे पी दलाल, सांसद संजय भाटिया, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जींद जिला अध्यक्ष राजू मोर, पानीपत के उद्यमियों और यूएसए ग्लोबल हरियाणा के पदाधिकायिों का आभार व्यक्त किया है।

धनखड़ ने कहा कि सभी के सहयोग से हम मिलकर कोरोना को मात देने में सफल होंगे।
धनखड़ ने बताया कि भाजपा की ओर से हर जिले में कोरोना प्रभावित नागरिकों की तत्काल मदद के लिए हैल्प लाइन नंबर शुरू किए गए हैं। भारतीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर पंहुचकर किसान भाईयों को फेस मास्क, हैंड सेनेटाइजर वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बता रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश के प्रत्येक जिला मेंं प्लाज्मा बैंक स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड वैक्सिनेशन शिविर आयोजित करने में स्वास्थ्य विभाग की मदद की जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने मैडिकल ऑक्सीजन,ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर,फ्लो मीटर रेगूलेटर, कनैक्टर,कोविड वैक्सिन सहित कोविड संक्रमण के ईलाज में उपयोग होने वालीअन्य जीवन रक्षक दवाईयों पर आयात शुल्क व हैल्थ सैस आदि अगले तीन महिनों तक माफ कर दिया है। आयात शुल्क व हैल्थ सैस माफ होने से कोविड संक्रमण के ईलाज में उपयोग मैडिकल यंत्र, जीवन रक्षक दवाईयां, मैडिकल ऑक्सीजन,ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर आदि सस्ती हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार, संगठन और नागरिक मिलकर कोरोना को हराने में सफल होंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में पूरे जज्बे के साथ जरूरतमंदों की मदद को तत्पर है। संगठन का कार्यकर्ता संकट के समय मां भारती की सेवा के लिए मानसिक रूप से हमेशा तैयार रहा है, यहीं संगठन की असली ताकत और कार्यकर्ता की पहचान है।

faridabadnews faridabadnews24 Life donated to people through oxygen MLA Narendra Gupta bought this machine after spending 24 lakhs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.