Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रॉक स्टार बाबा होगा का शौक पूरा, गुरमीत राम रहीम लेगा RJ की ट्रेनिंग ; कोरोना काल में कैदियों का अकेलापन दूर करने की कोशिश

रॉक स्टार बाबा होगा का शौक पूरा, गुरमीत राम रहीम लेगा RJ की ट्रेनिंग ; कोरोना काल में कैदियों का अकेलापन दूर करने की कोशिश

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2021No Comments3 Mins Read

रोहतक जेल से अच्छी खबर आई है। दो दिन पहले ही यहां रेडियो सेवा शुरू की गई है। जेल में कैदियों को RJ बनाया जा रहा है। 5 को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अगली 5 की सूची में दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद के सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी शामिल है। इससे बाबा के अंदर के रॉक स्टार के एक बार फिर जिंदा हो जाने की आस बंधी है।

गांव सुनारियां के पास स्थित रोहतक की जिला जेल इस समय 1016 विचाराधीन और 607 सजायाफ्ता कैदी हैं। इनमें सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह भी एक है, जो पूर्व साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के कत्ल की साजिश में 20 साल के लिए जेल में बंद है। कोरोना काल में कैदी बहुत अवसाद में हैं। सेफ्टी प्रोटोकॉल के चलते यहां मिलाई बंद है। ऐसे में उनके पास टेलीविजन के अलावा इस अकेलेपन को दूर करने का दूसरा कोई साधन नहीं है। इसी अकेलेपन को हरने के लिए जेल में तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से रेडियो सेवा शुरू की गई है।

जेल के भीतर ही एक स्टूडियो बनाया गया है। मुख्य स्थानों और बैरक के पास स्पीकर लगाए गए हैं। सुबह जेल खुलने के बाद इसे शुरू किया जाता है। कैदियों की ओर से अपने गाने और भजन की फरमाइश की जाती है। इसे आने वाले समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। रेडियो सेवा को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए 5-5 करके कुल 10 कैदियों को रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण दिया जाना है। एक टीम की ट्रेनिंग हो चुकी है, वहीं दूसरी सूची में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी शामिल है। हमारे सूत्रों के मुताबिक रेडियो जॉकी के लिए राम रहीम की शिक्षा, शौक व आवाज को ध्यान में रखा गया है। राम रहीम के पुराने अनुभव और भजन गाने के शौक को देखते हुए उसका चयन किया गया है।

रिटायरमेंट के एक दिन पहले रोहतक जिला जेल में शुरू किए गए रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करते महानिदेशक सेल्व राज।

इसकी पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने कहा कि जेल में रेडियो सेवा शुरू हो गई। इसमें कैदियों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। जेल में 10 कैदियों को उनकी आवाज, शौक और शिक्षा के आधार पर रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी आया हुआ है। फाउंडेशन की ओर से जल्द ही इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

उधर फाउंडेशन डॉ. वर्तिका नंदा ने बताया कि संस्था की तरफ से कैदियों के अवसाद को खत्म करने के साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है। पिछले 3 माह से इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। गुरुवार को जेल के महानिदेशक सेल्व राज की ओर से सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले ही इसे लॉन्च किया गया है। उनका मानना है कि बाहरी दीन-दुनिया से जोड़े रखने और अवसाद में नहीं जाने देने के रेडियो बड़ा सहारा बन सकता है। आने वाले समय में इस सेवा को कैदियों के हित में और बेहतर किया जाएगा।

news source from : dainikbhaskar

faridabadnews faridabadnews24 Rock Star Baba Hoga's passion fulfilled; Gurmeet Ram Rahim Lega RJ's training; Attempts to end loneliness of prisoners in Corona era
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.