फरीदाबाद : जिलाधीश यशपाल ने सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के आदेशों के अनुसार जिला भर के अस्पतालों कोविड-19 के उपचार के मद्देनजर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कोविड-19 संबंध में सख्त नियंत्रण और निरंतर सतर्कता बरतेंगे।
इनमें एमसीएफ कमीश्नर जितेन्द्र यादव को ट्रेसिंग और संपर्क, एडीसी सतबीर मान को समन्वय सीएमओ के साथ और जिला औषधि पर नियंत्रक, जिला में कोविड-19 अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के लिए एसडीएम बल्लभगढ अपराजिता को, ड्रग सप्लाई मैनेजमेंट के लिए एमसीएफ के ज्वाइंट कमीश्नर नवदीप नैन को, बेड मैनेजमेंट के लिए एमसीएफ के ज्वाइंट कमीश्नर प्रशांत अटकान को, सीटीएम मोहित कुमार को कोविड-19 से संबंधित दस्तावेज के लिए, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को जिला के सभी कोविड केयर सेंटर का दायित्व सौंपा गया है।।
